Posts

सीहोर - स्पर्श मात्र से दूर होती है परेशानी,,.बाबा केदारनाथ पर 5 अक्षत ओर बिल्वपत्र चढ़ाने से समस्त मनोकामना पूरी होती है

Image
सीहोर - नगर के सेकडाखेड़ी मार्ग पर स्थित केदारनाथ मंदिर की शिला स्पर्श मात्र से भक्तों के संकट हर लेती है सीहोर सिद्धपुर की पावन भूमि पर विराजित बाबा केदारनाथ की दिव्य शिला केवल एक पत्थर नहीं, बल्कि अनंत आस्था, विश्वास और सनातन ऊर्जा का जीवंत प्रतीक है। सावन मास में एक बिल्वपत्र एवं पाँच अक्षत अर्पण करने से भगवान शिव सभी मनोकामनाएँ पूर्ण करते हैं और जीवन के समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं। मान्यता है कि इस पावन शिला का स्पर्श मात्र करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं और जीवन के संचित पाप नष्ट हो जाते हैं। पावन श्रावण मास में इस शिला का महत्व और भी बढ़ जाता है—यह वही काल है जब भगवान शिव की कृपा सबसे अधिक बरसती है और भक्तों की सच्ची भक्ति शीघ्र फल देती है। श्रावण के प्रत्येक दिन इस दिव्य शिला का स्पर्श और शिव स्मरण जीवन को पवित्र, सफल और मंगलमय बना देता है। यह शिला हमें उस दिव्य परंपरा की याद दिलाती है, जहाँ भगवान शिव स्वयं केदारनाथ धाम में भक्तों को मोक्ष और शांति का आशीर्वाद देते हैं। उसी पवित्र शक्ति का अंश आज सिद्धपुर की इस धरा पर अनुभव किया जा सकता है। जो भी सच्चे ...

सीहोर - पालकी पर सवार होकर माता रानी का होगा आगमन , अनिष्ट की आशंका - प.गणेश शर्मा

Image
चैत्र नवरात्री  पर पालकी सवार होकर आ रही हैं माता दुर्गा, पंडित गणेश शर्मा l  चैत्र माह की नवरात्रि का प्रारंभ 19 मार्च 2026 गुरुवार से हो रहा है। ज्योतिष पद्म भूषण स्वर्ण पदक प्राप्त ज्योतिषाचार्य डॉ पंडित गणेश शर्मा ने बताया कि इस दिन घट स्थापना मुहूर्त सुबह 06:52 से 07:43 तक और दूसरा मुहूर्त दोपहर 12:05 से 12:53 के बीच रहेगा। 27 मार्च शुक्रवार नवमी के दिन नवरात्रि का समापन होगा। इस बार माता दुर्गा पालकी पर सवार होकर आ रही है। जानिए नवरात्रि की तिथियां और महत्व। इस दौरान वसंत ऋतु होने के कारण इसे वासंती नवरात्र भी कहा जाता है। *प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ-* 19 मार्च 2026 को सुबह 06:52 बजे से। *प्रतिपदा तिथि समाप्त-* 20 मार्च 2026 को सुबह 04:52 बजे तक। *चैत्र अष्टमी:-* 26 मार्च 2026 गुरुवार के दिन अष्‍टमी। *चैत्र नवमी:-* 27 मार्च 2026 शुक्रवार के दिन नवमी *पालकी सवारी का फल:-* पंडित शर्मा के अनुसार चैत्र नवरात्रि में माता की सवारी बहुत महत्व रखती है क्योंकि इससे आने समय का शुभ-अशुभ संकेत मिलते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माँ दुर्गा इन नौ दिनों के लिए जब पृथ्वी पर आती हैं, तो ...

सीहोर (गौतम शाह ) 30 साल बाद शनि बनायेगे नवपंचम योग ,जानिए आपकी राशि पर असर - प.गणेश शर्मा

Image
30साल बाद शनि का नवपंचम राजयोग नवंबर मे 5 बड़े गोचर,  30 साल बाद शनि बनाएंगे शक्तिशाली नवपंचम राजयोग,  राशियों का हो सकता है भाग्योदय, वेतन वृद्धि और प्रॉपर्टी का योग  सीहोर    ज्योतिष पद्म भूषण स्वर्ण पदक प्राप्त   ज्योतिषाचार्य डॉ पंडित गणेश शर्मा के अनुसार 16 नवंबर  सूर्य, वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। इस राशि परिवर्तन से कुछ जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और सरकारी काम में भी लाभ देखने को मिल सकते हैं। 18 नवंबर - इस दिन शुक्र ग्रह अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 26 नवंबर को शुक्र तुला राशि में गोचर करेंगे और उसके बाद वह वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। 18 नवंबर - इस दिन से शनि मार्गी होंगे। शनि के मार्गी होने से कुछ जातकों के अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। वहीं कुछ जातकों को इससे नौकरी में फायदा मिल सकता है। 18 नवंबर - इस दिन से बुध वक्री होंगे और 27 नवंबर से मार्गी होंगे। इस परिवर्तन से व्यापार से जुड़े जातकों को फायदा मिल सकता है। 24 नवंबर - इस दिन से गुरु  वक्री होंगे। इससे कुछ राशि के जातकों को निर्णय क्षमता...

सीहोर(गौतम शाह ) दीपावली का पर्व 20 तारीख को मनाया जाएगा - प.गणेश शर्मा

Image
सीहोर - *देश भर में दिवाली 20 सोमवार को ना की 21 अक्तूबर को -,पं गणेश शर्मा   दीपों और खुशियों का पर्व दिवाली हर साल कार्तिक अमावस्या पर मनाया जाता है। ज्योतिष पद्म भूषण स्वर्ण पदक प्राप्त  ज्योतिषाचार्य डॉ पंडित  गणेश शर्मा ने बताया कि यह दिन बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर घर-आंगन से लेकर मंदिरों को दीपों की रोशनी से रौशन करते हुए मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि दीपावली हर व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि, नई ऊर्जा और खुशियों का संचार करती हैं। यही कारण है कि इसे केवल एक पर्व नहीं बल्कि पांच दिनों तक चलने वाला भव्य उत्सव कहा जाता है। इसका प्रारंभ धनतेरस से होता है और भाई दूज तक बना रहता है। इस बार दिवाली पांच दिवसीय उत्सव रहेगा धनतेरस पूजा का शुभ मुहुर्त 2025 कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 18 अक्तूबर को दोपहर 12:18 मिनट पर आरंभ होगी। इसका समापन 19 अक्तूबर को रविवार दोपहर 1:51 मिनट पर होगा। प हुए इस बार 18 अक्तूबर  2025 को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा।` *छोटी दिवाली 2025...

सीहोर बकतरा ग्राम के भगवत सिंह चौहान कनाडा में करेंगे रिसर्च

Image
ग्राम बकतरा के भगवत सिंह चौहान कनाडा में करेंगे रिसर्च सीहोर जिले के लिए गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक उपलब्धि-पूर्व शिक्षा मंत्री राजकुमार पटेल सीहोर । सीहोर जिला मुख्यालय की बुधनी तहसील के ग्राम बकतरा निवासी शिक्षक देवी सिंह चौहान के पुत्र भगवत सिंह चौहान ने वर्ष 2011 में शासकीय उच्चतर महाविद्यालय बकरा से कक्षा 12 वीं 88.8 प्रतिशत से उत्तीर्ण कर रीजनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ एज्युकेशन (क्षेत्रीय शिक्षण संस्थान) भोपाल से 2015 मे स्नातक उपाधि (ब.एस.सी.-बीएड) करने के बाद जे.ए.एम कम्पटीशन एग्जाम (जुआईंट एडमिशन टेस्ट फार मास्टर्स)उत्तीर्ण कर आईआईटी गोहाटी से 2017 मे एमएससी भौतिक शास्त्र की उपाधि प्राप्त की।  नेट, गेट, जेस्ट उसके उपरांत  की परीक्षा उत्तीर्ण कर सन 2020 में एचडी हेतु आईआईटी गोहाटी में जुलाई 2025 में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।  कनाडा में देंगे सेवाए ------------- भगत सिंह चौहान अब कनाडा में रिसर्च साइंटिस्ट के रूप में सेवाएं देंगे। पोस्ट डॉक्टरल पोजिशन आफ आईएनआरएस इंस्टिट्यूट कैनेटा ज्वाईन करेगें। पूर्व शिक्षा मंत्री की ओर से बधाई  --------------------- भगत सिंह चौहान क...

सीहोर (गौतम शाह ) वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह को अंतरराष्ट्रीय अध्यात्म ज्योति शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया

Image
संतोष सिंह अंतर्राष्ट्रीय अध्यात्म ज्योति शिखर सम्मान से सम्मानित सीहोर। वैदिक प्रवक्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार संतोषसिंह को भोपाल के गांधीभवन में आयोजित 52वे अंतर्राष्ट्रीय ठाकुरदास खुजनेरी अध्यात्म ज्योति शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया है। गौरतलब है कि हर वर्ष यह प्रतिष्ठित अंर्तराष्ट्रीय व राष्ट्रीय सम्मान अध्यात्मिक विभूतियों शिक्षाविदों,साहित्यकारों तथा समाज सेवियों को प्रदत्त किया जाता है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश के पूर्व मुख्यसचिव एस.सी.बेहार मौजूद थे। देश के 17 राज्यों सहित अन्य देशों की स्वनामधन्य हस्तियों को उनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।इस मौके  पर निर्दलीय प्रकाशन समूह के सूत्रधार कैलाश आदमी सहित समग्र संयोजक प.रमेश व्यास शास्त्री,व्यवस्थापक लीनेन्द्र सिंह मारण,अलकाराज अग्रवाल क्रष्णदेव चतुर्वेदी,मनोज द्विवेदी जीवन मारण,राजकुमारी चौकसे के.सी दुबे,डा.सीमाअग्रवाल प्रिंस अभिशेख अज्ञानी,ब्रजमोहन चौहान सहित अध्यात्म,साहित्य जगत तथा समाजसेवा क्षेत्र की अनेक हस्तियाँ मौजूद थीं। स्वतंत्रता सं सैनानी स्व.ठाकुर ...

सीहोर (गौतम शाह ) 300 रुपए में मिल सकता है घरेलू गैस सिलेंडर - ग्राहक दक्षता फाउंडेशन

Image
300रु. मिल सकता घरेलु गॅस सिलेंडर ग्राहक दक्षता कल्याण फाऊडेषन का दावा 60 प्रतिशत घरेलु सिलेंडर का अवैध इस्तेमाल*_ सीहोर देश के सीहोर जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का बड़े स्तर पर हो रहा अवैध इस्तेमाल* जो ग्राहक निर्धारित गैस सिलेंडर का उपयोग नहीं कर पाते, उनके शेष सिलेंडरों की हो रही कालाबाजारी, सरकार को 13 फीसदी जीएसटी का नुकसान पहुंचाया जा रहा, ब्लास्ट का खतरा, घातक हो सकते हैं परिणाम ग्राहक दक्षता कल्याण फाउंडेषन ने पत्रकार वार्ता में किया खुलासा, जताई ठोस कार्यवाही की जरूरत ग्राहक दक्षता कल्याण फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन सोळंके इनके आदेषानुसार  में शहर-शहर जाकर जन जागरूकता के कार्यक्रम कर रही है। इस कार्यक्रम में सीहोर वासियों को जगाने और जागरूक करने की दृष्टि से जिले में  प्रेस वार्ता के माध्यम से फाउंडेशन द्वारा पत्रकार वार्ता कर घरेलू गॅस सिलेंडर से कमर्शियल गैस सिलेंडर एंवम एलपीजी वाहनो में भरे जाने का खुलासा किया गया तथा शासन प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई। 60 फीसदी घरेलू सिलेंडरों का हो रहा व्यावसायिक इस्तेमाल          ग्राहक दक्ष...

सीहोर ( गौतम शाह) दिवाकर सिंह बने मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष

Image
म.प्र. शिक्षक संघ जिला सीहोर के निर्वाचन संपन्न दिवाकर सिंह बने जिला अध्यक्ष सीहोर म.प्र. शिक्षक संघ सीहोर जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन न्यू मोनालिसा हायर सेकेंडरी स्कूल इंग्लिशपुरा में मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उम्मेद सिंह रायसेन एवं पर्यवेक्षक श्री दिनेश चौहान सारंगपुर की उपस्थिति में संपन्न हुआ इसमें सीहोर जिला अध्यक्ष पद पर श्री दिवाकर सिंह सचिव श्री जीतेन्द्र कुमार सिंह कोषाध्यक्ष के पद पर श्री सुरेन्द्र यादव निर्विरोध चुने गए । उपाध्यक्ष के पद हेतु श्री सूरज सिंह भेरुंदा, श्री संतोष शर्मा, श्री एकलव्य चाहर, श्री श्याम सिंह मीणा भेरुन्दा, श्री मांगीलाल विश्वकर्मा, श्रीमती अर्चना द्विवेदी, उपसचिव पद हेतु श्री रामफूल ससत्या, श्री भैरोसिंह शाक्य, श्री पवन त्यागी, श्री अजय शर्मा, श्री राजेंद्र तिवारी, श्रीमती बिंदु मेवाडा, कार्यकारिणी सदस्य श्री बाबूलाल गोयल, श्री विष्णु मेवाडा, श्री राकेश कौशल, श्री विजय चौधरी, श्री सतीश गौर, श्री दिनेश झाला, श्री लोकेश उपाध्याय, श्री जवाहर राजपूत, श्री गौतम राजपूत, श्री विजय शंकर यादव निर्विरोध चुने गए । कार्यकारिणी के निर्वाचन पर प्रद...

सीहोर (गौतम शाह ) नगर के भामाशाह अखलेश राय ने फिर दिल जीत लिया

Image
 नगर के भामाशाह अखलेश राय ने फिर जीता दिल... सीहोर। अपने हर कदम पर समाजसेवा कर लोगों के दिलों में राज करने वाले समाजसेवी-भामाशाह अखिलेश राय ने एक बार फिर से दिल जीत लिया है। दरअसल, निपानिया निवासी पंकज सोनी ब्रेन कैंसर से पीडि़त हैं। सोनी परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। आयुष्मान कार्ड की तय लिमिट भी समाप्त हो गई है। मदद के लिए यह परिवार गुहार लगा रहा है। यह खबर जैसे ही मीडिया के वास पहुची नगर के सजग मीडिया कर्मियों ने फेसबुक पंकज सोनी की फोटो और बैंक डिटेल पोस्ट कर मदद के लिए मुहिम चलाई इस पोस्ट पर नजर पड़ते ही नगर के भामाशाह ओर  समाजसेवी अखिलेश राय ने   तुरंत 50000  (पांच लाख रुपए ) की राशि पंकज सोनी के घर पहुंचाई। समाजसेवी राय द्वारा किए गए इस पुनित कार्य ने एक बार फिर लोगों के दिलों ने अमिट छोड़ दी है।इस राशि के मिलते ही पंकज सोनी के परिजन पंकज को इलाज के लिए अहमदाबाद रावना हो गए

सीहोर (गौतम शाह ) राम पादुका के साथ भरत ने राम राज्य की स्थापना की - प. मोहित पाठक

Image
सीहोर  *राम पादुका से रखी गई थी रामराज की नींव पंमोहितरामजी* सीहोर जिस देश में सिंहासन पर खड़ाऊ पादुकाएं राज करती हैं उसे देश को भारत कहते हैं भगवान श्री राम की पादुकाएं श्री भरत लाल जी वन लेकर लोट उन्ही पादुकाओं ने अयोध्या की राजगादी पर विराजमान होके 14 वर्ष अयोध्या का राज पाठ चलाया उक्त उद्गार दोराहा की पावन भूमि पर श्रीपाल वाले बाबा हनुमान मंदिर प्रांगण में चल रही नव दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव के पूर्ण आहुति के पावन अवसर पर कथा व्यास क्रांतिकारी वक्ता गौभक्त संत पंमोहितरामजी पाठक ने व्यक्त किए आगे कथा में वर्णन करते हुए कहा कि भरत ने गुरु वशिष्ठ को भगवान राम के राज्यतिलक के लिए सभी देवी देवताओं को सन्देश भेजने की व्यवस्था करने को कहा। गुरु वशिष्ठ ने ये काम अपने शिष्यों को सौंप कर राज्यतिलक की तैयारी शुरू कर दीं। ऐसे में जब राज्यतिलक में सभी देवी-देवता आ गए तब भगवान राम ने अपने अनुज भरत से पूछा चित्रगुप्त जी नहीं दिखाई दे रहे है, इस पर जब उनकी खोज हुई। खोज में जब चित्रगुप्त जी नहीं मिले तो पता लगा कि गुरु वशिष्ठ के शिष्यों ने भगवान चित्रगुप्त जी को निमत्रण पहुंचाया ही...

सीहोर (गौतम शाह ) है रघुनाथ ये देह ओर देश कभी पराधीन न हो - प. मोहित पाठक

Image
हे रघुनाथ ये देह और देश कभी पराधीन ना हो पं मोहितराम जी सीहोर भगवान श्रीराम के संस्कार भगवान श्री राम का चरित्र और रामचरित का मानस का पाठ करने वाला व्यक्ति कभी भी दुराचारी मार्ग पर नहीं जाता है हमारी भगवान रघुनाथ से ही प्रार्थना है हम स्वयं अपनी संस्कृति संस्कार का निर्वाह करते हुए कभी पराधीन नहीं हो उक्त उद्गार सीहोर जिले के दोराहा क्षेत्र में स्थित श्रीपाल वाले बाबा हनुमान मंदिर प्रांगण में चल रही नव दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव के प्रथम दिवस आज कथा व्यास क्रांतिकारी संत परम गोभक्त पंडित मोहितरामजी पाठक ने व्यक्त किया आपने आगे कथा में वर्णन करते हुए कहा कि मानस की एक-एक चौपाई वेद की ऋचाएं हैं जो भी अपने घर में मुख पर श्री रामचरितमानस की चौपाई का स्मरण करता है ध्यान करता है उसके जीवन में आमंगल नहीं होता है भगवान मंगल भवन है अमंगल हारी है इसलिए हर हिंदू सनातनी को माथे पर तिलक धारण कर हिंदी संस्कृत और संस्कार के साथ श्री रामचरितमानस का पाठ करना चाहिए यह राम कथा बंदर को मानव बना देती है नर को नारायण बना देती है भोगी को योगी बना देती है यह श्री रामचरित और राम कथा का प्रताप है इ...

सीहोर (गौतम शाह ) राजनीति में गलत परम्परा की शुरुआत की जा रही है - गणेश तिवारी

Image
राजनीति में गलत परंपरा की शुरुआत की जा रही है कुछ लोगों   द्वारा -गणेश तिवारी संगठन मंत्री जिला कांग्रेस  सीहोर।  सीहोर में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा जिस तरह से कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी और शांति भंग करने का प्रयास किया गया  । कांग्रेस कार्यालय घेरने का  असफल प्रयास किया गया।  इस घटनाक्रम पर जिला कांग्रेस संगठन मंत्री गणेश तिवारी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उक्त घटना अत्यंत निंदनीय है। किसी भी मुद्दे पर अलग-अलग राजनीतिक विचारधारा की अलग-अलग राय हो सकती है।  जिसके लिए प्रदर्शन करने के लिए भी सभी पक्ष स्वतंत्र है।  परंतु किसी दूसरी पार्टी के दफ्तर पर जाकर प्रदर्शन करना। जिससे माहौल खराब हो यह उचित नहीं है । यदि सत्ता के नशे में मदमस्त होकर कुछ लोग इस तरह का कार्य करते हैं  तो उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए सरकारें आती जाती रहती है।  राजनीतिक एवं निजी जीवन में मर्यादाओं का उल्लंघन करना उचित नहीं है।  मेरी भाजपा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के वरिष्ठ नेताओं से  अपील है इस तरह की ह...

IBC 24 के माइंड सम्मिट में होगा दिग्जजो का जमावड़ा

Image
IBC24 के 'माइंड समिट' में होगा दिग्गजों का जमावड़ा  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 7 दिसंबर, शनिवार को देश की दिग्गज हस्तियां मध्यप्रदेश के सरोकार से जुड़े विषयों पर अपनी राय जाहिर करने के लिए एक मंच पर आ रही हैं। ये मंच मुहैया करा रहा है मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद चैनल IBC24। 'माइंड समिट-पाथ टू प्रोगेस' नाम के इस आयोजन में राजनीति, धर्म, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल जगत से जुड़ी हस्तियां समस्याओं के कारणों को उजागर करने के साथ ही उसके समाधान के लिए सुझाव भी देंगी।  IBC24 के एडिटर इन चीफ रवि कांत मित्तल ने बताया कि भोपाल के होटल ताज में सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित होने वाले इस समिट में विविध पहलुओं और विषयों पर संवाद होगा। समिट के राजनीतिक सेशन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जहां मध्यप्रदेश के भविष्य का रोडमैप प्रस्तुत करेंगे वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सियासी सवालों के साथ ही किसान राजनीति पर अपने विचार साझा करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मं...

सीहोर ( गौतम शाह ) अपने बीच नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर को देखकर दुकानदार आश्चर्यचकित व खुश हो गए

Image
सीहोर लोकल फ़ॉर वोकल को बढ़ावा देते नजर आए नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सीहोर दीपावली के पर्व पर  रेहड़ी वाले ,मिट्टी के दीपक सहित लक्ष्मी जी कि मुर्ति ,फूल माला सहित अन्य सामग्री बेचने वालों का उत्साह वर्धन करने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर बाजार में छोटे छोटे दुकानदारों से मिलकर उन्हें दीपावली पर्व की बधाई देने के साथ साथ दीपावली पूजन की सामग्री की खरीददारी भी की छोटे दुकानदार अपने बीच नगर पालिका अध्यक्ष को देखकर जहाँ एक ओर आश्चर्यचकित थे तो दूसरी ओर उनकी खुशी देखते ही बनती थी ऐसे में उनकी दुकान से नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर द्वारा सामग्री की खरीददारी से दुकानदारों का उत्साह और खुशी दुगनी हो गई गौरतलब है कि हजारों लोग दीपावली पर छोटी छोटी दुकान सड़को के किनारे लगाते है इस बार नगर पालिका अध्यक्ष ने इन दुकानदारों से तह बाजारी का शुल्क न लेने की घोषणा की है