Posts

सीहोर (गौतम शाह }735 साल से नही मनाया रक्षा बंधन का पर्व

Image
735 साल पुरानी शहादत की याद में पालीवाल समाज ने नहीं मनाया रक्षाबंधन सीहोर  श्रावणी पूर्णिमा पर पाली में शहीद हुए हजारों पालीवाल ब्राह्मणों को किया नमन, सीहोर सहित आष्टा-शाहगंज में निभाई परंपरा सीहोर। श्रावणी पूर्णिमा और रक्षाबंधन के अवसर पर जहां शहर में पर्व की धूम रही, वहीं पालीवाल ब्राह्मण समाज ने अपनी 735 साल पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए रक्षाबंधन का पर्व नहीं मनाया। समाजजनों ने पाली में हुए ऐतिहासिक हमले में शहीद हुए हजारों पालीवाल ब्राह्मणों की स्मृति में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। पालीवाल ब्राह्मण समाज के अनुसार श्रावणी पूर्णिमा के दिन पाली में हुए हमले के दौरान बड़ी संख्या में ब्राह्मणों ने धर्म और मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। इसी शहादत की याद में समाज द्वारा रक्षाबंधन पर्व नहीं मनाने की परंपरा आज भी निभाई जा रही है। समाजजनों ने शहीदों को नमन करते हुए उनके त्याग और वीरता को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष कृष्णकांत पालीवाल, सचिव प्रदीप पालीवाल, कोषाध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल, ...

सीहोर (गौतम शाह ) रक्षा बंधन पर्व पर ग्रहण को लेकर उपजे विवाद पर पंडित गणेश शर्मा का कथन। , राशि वार जाने किस प्रकार की राखी बांधने से भाइयो को होगा लाभ

Image
सीहीर  4 साल बाद संयोग. ना ग्रहण ना भद्रा दिनभर राखी बांधने का मुहूर्त, पं शर्मा  सीहोर - इस बार रक्षाबंधन पर बहनों के लिए राहत की बड़ी खबर है। ज्योतिष पदम भूषण एवं स्वर्ण पदक प्राप्त ज्योतिषाचार्य डॉ पंडित  गणेश शर्मा ने बताया कि इस बार ऐसा अवसर आ रहा है, जब रक्षाबंधन पर्व भद्रा के व्यवधान से पूरी तरह मुक्त रहेगा। 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन सूर्योदय से पूर्व ही भद्रा समाप्त हो जाएगी, जिससे प्रातःकाल का संपूर्ण समय और पूरा दिन रक्षा-सूत्र बांधने के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। ज्योतिषाचार्य  डॉ पंडित गणेश शर्मा के मुताबिक, पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त को सुबह 9:08 बजे शुरू होगी और 28 अगस्त को सुबह 9:48 बजे समाप्त होगी। चूंकि 27 अगस्त को दिनभर भद्रा का प्रभाव रहेगा और 28 अगस्त को उदया तिथि में पूर्णिमा मिल रही है, इसलिए शास्त्रों के अनुसार 28 अगस्त को ही रक्षाबंधन मनाना शास्त्रसम्मत है। इस दिन चंद्रमा कुंभराशि और शतभिषा नक्षत्र में रहेगा। सुबह 07:26 बजे के बाद सुकर्मा योग तथा  बालव करण का शुभसंयोग बनेगा इस बार की श्रावणी पूर्णिमा केवल रक्षाबंधन ही नहीं, बल्कि कई अन्य धार्मि...

सीहोर (गौतम शाह ) नगर का केदारवेश्वर धाम बना आस्था का केन्द्र , लगातार बढ़ रही भक्तो की संख्या , मनोकामना पूरी होने पर भक्त आ रहे जल चढ़ाने

Image
सीहोर का श्री केदारेश्वर धाम बना अटूट आस्था का केंद्र, रोज उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब सीहोर। श्रावण मास में भगवान शिव की भक्ति का रंग सीहोर की पावन धरती पर देखते ही बन रहा है। 1000 किलोमीटर दूर हरिद्वार से साइकिल की यात्रा कर श्रद्धालु मां गंगा का जला के केदारनाथ भगवान केदारनाथ की पावन शिला पर गंगाजल अर्पित कर रहे हैं श्री माधव महाकाल आरोग्य आश्रम एवं श्री राम गौशाला क्षेत्र में विराजमान श्रीकेदारनाथ शिला श्रद्धालुओं के लिए अटूट आस्था और श्रद्धा का केंद्र बन गई है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचकर कावड़ में पवित्र जल लेकर बाबा केदारनाथ को अर्पित कर रहे हैं। श्री केदारेश्वर धाम में इन दिनों सुबह से ही हर-हर महादेव और ॐ नमः शिवाय के जयघोष गूंज रहे हैं। श्रद्धालुओं की आस्था का यह दृश्य अपने आप में अद्भुत है। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर आयु वर्ग के श्रद्धालु कावड़ लेकर बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं। दो वर्ष के नन्हे बालक से लेकर 82 वर्ष की आयु के बुजुर्ग तक श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ केदारनाथ शिला पर कावड़ का जल अर्पित कर रहे हैं। कावड़ में जल नहीं, आस्...

सीहोर - महिला को जिंदा जलाने का प्रयास ,पुलिस नही लिख रही fir, पुत्र पहुचा sp कार्यलय

Image
सीहोर महिला को जिंदा जलाने का प्रयास पुत्र भटक रहा है fir दर्ज कराने के लिये सीहोर जिले के आष्टा तहसील के ग्राम गवाखेड़ा में 3 अगस्त को पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला मीना प्रजापति उम्र 45 वर्ष  को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया महिला को  गंभीर हालात में देवास के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसका इलाज जारी है वही घटना के बाद से ही महिला का पुत्र  आष्टा थाने के चक्कर लगा रहा पर राजनीतिक दवाब के चलते मामला दर्ज नही किया गया  अब मीना प्रजापति के पुत्र ने पुलिस अधीक्षक कार्यलय आकर sp को आवेदन के साथ अपनी आपबीती सुनाई इस पर sp ने कार्यवाही का भरोसा दिलाया है  बाईट - मीना प्रजापति का पुत्र

सीहोर - महिला को जिंदा जलाने का प्रयास , पुलिस नही लिख एहि fir 4

सीहोर महिला को जिंदा जलाने का प्रयास पुत्र भटक रहा है fir दर्ज कराने के लिये सीहोर जिले के आष्टा तहसील के ग्राम गवाखेड़ा में 3 अगस्त को पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला मीना प्रजापति उम्र 45 वर्ष  को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया महिला को  गंभीर हालात में देवास के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसका इलाज जारी है वही घटना के बाद से ही महिला का पुत्र  आष्टा थाने के चक्कर लगा रहा पर राजनीतिक दवाब के चलते मामला दर्ज नही किया गया  अब मीना प्रजापति के पुत्र ने पुलिस अधीक्षक कार्यलय आकर sp को आवेदन के साथ अपनी आपबीती सुनाई इस पर sp ने कार्यवाही का भरोसा दिलाया है  बाईट - मीना प्रजापति का पुत्र
Image
40 वर्षो के बाद बन रहा अद्भुत योग नाग पंचमी ओर सावन सोमवार पंडित गणेश शर्मा सीहोर हिंदू धर्म में नाग पंचमी का पर्व अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। यह पर्व हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मनाया जाता है। स्वर्ण पदक विजेता ज्योतिष पदम भूषण ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश शर्मा ने बताया कि वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार 17 अगस्त को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। यह दिन नाग देवता की कृपा प्राप्त करने के लिए शुभ माना जाता है। प्राचीन समय से नाग पंचमी के दिन कई परंपराएं निभाई जा रही हैं, जिनमे एक सबसे अधिक प्रमुख है नाग पंचमी के दिन रसोई घर में तवा और कड़ाही न चढ़ाना। इस दिन गर्म तवे पर रोटी पकाना या कड़ाही में  तलना-भूनना अशुभ माना जाता है गैस पर तवा चढ़ाना क्यों है अशुभ? ज्योतिष शास्त्र और लोक परंपराओं के अनुसार नाग पंचमी का दिन नाग देवताओं की पूजा और तृप्ति का दिन होता है। तवे की आकृति को नाग के फण के समान माना जाता है। इस दिन अग्नि पर सीधा तवा चढ़ाना या रोटी पकाना तवे (नाग रूप) को दुखी करने के समान माना गया है। पंडित गणेश शर्मा का मत है कि इस दिन चूल्हे पर तवा चढ़ाने से घर में र...

सीहोर माधव सेवा आरोग्य आश्रम में सेवा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला

Image
सीहोर सावन के द्वितीय सोमवार पर केदारशिला का दिव्य अभिषेक, सैकड़ों साधु-संतों की गरिमामयी उपस्थिति सीहोर। सावन मास के पावन अवसर पर द्वितीय सोमवार को श्री केदारनाथ महादेव मंदिर परिसर स्थित श्री माधव महाकाल आरोग्य आश्रम में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। जहां एक ओर श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ रही थी, वहीं आज प्रकृति ने भी अपनी कृपा बरसाते हुए इंद्रदेव ने गंगाजल स्वरूप वर्षा कर इस पावन आयोजन को और भी दिव्य बना दिया। इस अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे सैकड़ों साधु-संत, महात्मा एवं गुजरात के जूनागढ़ अखाड़ा से आए नागा साधु एवं महामंडलेश्वर ने केदारशिला का विधि-विधान से अभिषेक किया। अभिषेक के पश्चात अखाड़ा परंपरा के अनुसार खेड़ा नृत्य का भव्य आयोजन किया गया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।कार्यक्रम में कथा व्यास एवं परम गौभक्त पंडित मोहितराम जी पाठक द्वारा सभी संत-महात्माओं का भव्य स्वागत एवं अगवानी की गई। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण "हर हर महादेव" के जयघोष से गूंजता रहा, जिससे सम्पूर्ण क्षेत्र शिवमय हो गया।सावन मास में आयो...