Posts

Showing posts from March, 2026

सीहोर - पालकी पर सवार होकर माता रानी का होगा आगमन , अनिष्ट की आशंका - प.गणेश शर्मा

Image
चैत्र नवरात्री  पर पालकी सवार होकर आ रही हैं माता दुर्गा, पंडित गणेश शर्मा l  चैत्र माह की नवरात्रि का प्रारंभ 19 मार्च 2026 गुरुवार से हो रहा है। ज्योतिष पद्म भूषण स्वर्ण पदक प्राप्त ज्योतिषाचार्य डॉ पंडित गणेश शर्मा ने बताया कि इस दिन घट स्थापना मुहूर्त सुबह 06:52 से 07:43 तक और दूसरा मुहूर्त दोपहर 12:05 से 12:53 के बीच रहेगा। 27 मार्च शुक्रवार नवमी के दिन नवरात्रि का समापन होगा। इस बार माता दुर्गा पालकी पर सवार होकर आ रही है। जानिए नवरात्रि की तिथियां और महत्व। इस दौरान वसंत ऋतु होने के कारण इसे वासंती नवरात्र भी कहा जाता है। *प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ-* 19 मार्च 2026 को सुबह 06:52 बजे से। *प्रतिपदा तिथि समाप्त-* 20 मार्च 2026 को सुबह 04:52 बजे तक। *चैत्र अष्टमी:-* 26 मार्च 2026 गुरुवार के दिन अष्‍टमी। *चैत्र नवमी:-* 27 मार्च 2026 शुक्रवार के दिन नवमी *पालकी सवारी का फल:-* पंडित शर्मा के अनुसार चैत्र नवरात्रि में माता की सवारी बहुत महत्व रखती है क्योंकि इससे आने समय का शुभ-अशुभ संकेत मिलते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माँ दुर्गा इन नौ दिनों के लिए जब पृथ्वी पर आती हैं, तो ...