सीहोर ( गौतम शाह) दिवाकर सिंह बने मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष

म.प्र. शिक्षक संघ जिला सीहोर के निर्वाचन संपन्न दिवाकर सिंह बने जिला अध्यक्ष
सीहोर
म.प्र. शिक्षक संघ सीहोर जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन न्यू मोनालिसा हायर सेकेंडरी स्कूल इंग्लिशपुरा में मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उम्मेद सिंह रायसेन एवं पर्यवेक्षक श्री दिनेश चौहान सारंगपुर की उपस्थिति में संपन्न हुआ इसमें सीहोर जिला अध्यक्ष पद पर श्री दिवाकर सिंह सचिव श्री जीतेन्द्र कुमार सिंह कोषाध्यक्ष के पद पर श्री सुरेन्द्र यादव निर्विरोध चुने गए ।

उपाध्यक्ष के पद हेतु श्री सूरज सिंह भेरुंदा, श्री संतोष शर्मा, श्री एकलव्य चाहर, श्री श्याम सिंह मीणा भेरुन्दा, श्री मांगीलाल विश्वकर्मा, श्रीमती अर्चना द्विवेदी, उपसचिव पद हेतु श्री रामफूल ससत्या, श्री भैरोसिंह शाक्य, श्री पवन त्यागी, श्री अजय शर्मा, श्री राजेंद्र तिवारी, श्रीमती बिंदु मेवाडा,

कार्यकारिणी सदस्य श्री बाबूलाल गोयल, श्री विष्णु मेवाडा, श्री राकेश कौशल, श्री विजय चौधरी, श्री सतीश गौर, श्री दिनेश झाला, श्री लोकेश उपाध्याय, श्री जवाहर राजपूत, श्री गौतम राजपूत, श्री विजय शंकर यादव निर्विरोध चुने गए ।

कार्यकारिणी के निर्वाचन पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. छात्रवीर सिंह राठौर, प्रांतीय आयाम प्रमुख डॉ. विनय सिंह चौहान, प्रांतीय सचिव डॉ. अनिल सिंह मुक्तावत ने निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा की सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी पूर्ण लगन एवं निष्ठां से राष्ट्रहित, शिक्षकहित, छात्रहित, समाजहित में कार्य करेंगे ।

Comments

Popular posts from this blog

सीहोर बकतरा ग्राम के भगवत सिंह चौहान कनाडा में करेंगे रिसर्च

सीहोर(गौतम शाह ) दीपावली का पर्व 20 तारीख को मनाया जाएगा - प.गणेश शर्मा

सीहोर - पालकी पर सवार होकर माता रानी का होगा आगमन , अनिष्ट की आशंका - प.गणेश शर्मा