सीहोर (गौतम शाह ) 30 साल बाद शनि बनायेगे नवपंचम योग ,जानिए आपकी राशि पर असर - प.गणेश शर्मा
30साल बाद शनि का नवपंचम राजयोग नवंबर मे 5 बड़े गोचर, 30 साल बाद शनि बनाएंगे शक्तिशाली नवपंचम राजयोग, राशियों का हो सकता है भाग्योदय, वेतन वृद्धि और प्रॉपर्टी का योग सीहोर ज्योतिष पद्म भूषण स्वर्ण पदक प्राप्त ज्योतिषाचार्य डॉ पंडित गणेश शर्मा के अनुसार 16 नवंबर सूर्य, वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। इस राशि परिवर्तन से कुछ जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और सरकारी काम में भी लाभ देखने को मिल सकते हैं। 18 नवंबर - इस दिन शुक्र ग्रह अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 26 नवंबर को शुक्र तुला राशि में गोचर करेंगे और उसके बाद वह वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। 18 नवंबर - इस दिन से शनि मार्गी होंगे। शनि के मार्गी होने से कुछ जातकों के अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। वहीं कुछ जातकों को इससे नौकरी में फायदा मिल सकता है। 18 नवंबर - इस दिन से बुध वक्री होंगे और 27 नवंबर से मार्गी होंगे। इस परिवर्तन से व्यापार से जुड़े जातकों को फायदा मिल सकता है। 24 नवंबर - इस दिन से गुरु वक्री होंगे। इससे कुछ राशि के जातकों को निर्णय क्षमता...