सीहोर बकतरा ग्राम के भगवत सिंह चौहान कनाडा में करेंगे रिसर्च

ग्राम बकतरा के भगवत सिंह चौहान कनाडा में करेंगे रिसर्च

सीहोर जिले के लिए गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक उपलब्धि-पूर्व शिक्षा मंत्री राजकुमार पटेल

सीहोर । सीहोर जिला मुख्यालय की बुधनी तहसील के ग्राम बकतरा निवासी शिक्षक देवी सिंह चौहान के पुत्र भगवत सिंह चौहान ने वर्ष 2011 में शासकीय उच्चतर महाविद्यालय बकरा से कक्षा 12 वीं 88.8 प्रतिशत से उत्तीर्ण कर रीजनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ एज्युकेशन (क्षेत्रीय शिक्षण संस्थान) भोपाल से 2015 मे स्नातक उपाधि (ब.एस.सी.-बीएड) करने के बाद जे.ए.एम कम्पटीशन एग्जाम (जुआईंट एडमिशन टेस्ट फार मास्टर्स)उत्तीर्ण कर आईआईटी गोहाटी से 2017 मे एमएससी भौतिक शास्त्र की उपाधि प्राप्त की। 
नेट, गेट, जेस्ट उसके उपरांत  की परीक्षा उत्तीर्ण कर सन 2020 में एचडी हेतु आईआईटी गोहाटी में जुलाई 2025 में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। 

कनाडा में देंगे सेवाए
-------------
भगत सिंह चौहान अब कनाडा में रिसर्च साइंटिस्ट के रूप में सेवाएं देंगे। पोस्ट डॉक्टरल पोजिशन आफ आईएनआरएस इंस्टिट्यूट कैनेटा ज्वाईन करेगें।

पूर्व शिक्षा मंत्री की ओर से बधाई 
---------------------
भगत सिंह चौहान की गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए पूर्व शिक्षा मंत्री राजकुमार पटेल एवं पूर्व विधायक देव कुमार पटेल सहित सभी क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी है एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Comments

Popular posts from this blog

सीहोर(गौतम शाह ) दीपावली का पर्व 20 तारीख को मनाया जाएगा - प.गणेश शर्मा

सीहोर - पालकी पर सवार होकर माता रानी का होगा आगमन , अनिष्ट की आशंका - प.गणेश शर्मा