सीहोर (गौतम शाह ) 30 साल बाद शनि बनायेगे नवपंचम योग ,जानिए आपकी राशि पर असर - प.गणेश शर्मा

30साल बाद शनि का नवपंचम राजयोग नवंबर मे 5 बड़े गोचर, 
30 साल बाद शनि बनाएंगे शक्तिशाली नवपंचम राजयोग,  राशियों का हो सकता है भाग्योदय, वेतन वृद्धि और प्रॉपर्टी का योग
 सीहोर   ज्योतिष पद्म भूषण स्वर्ण पदक प्राप्त   ज्योतिषाचार्य डॉ पंडित गणेश शर्मा के अनुसार 16 नवंबर  सूर्य, वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। इस राशि परिवर्तन से कुछ जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और सरकारी काम में भी लाभ देखने को मिल सकते हैं।
18 नवंबर - इस दिन शुक्र ग्रह अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 26 नवंबर को शुक्र तुला राशि में गोचर करेंगे और उसके बाद वह वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। 18 नवंबर - इस दिन से शनि मार्गी होंगे। शनि के मार्गी होने से कुछ जातकों के अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। वहीं कुछ जातकों को इससे नौकरी में फायदा मिल सकता है। 18 नवंबर - इस दिन से बुध वक्री होंगे और 27 नवंबर से मार्गी होंगे। इस परिवर्तन से व्यापार से जुड़े जातकों को फायदा मिल सकता है। 24 नवंबर - इस दिन से गुरु  वक्री होंगे। इससे कुछ राशि के जातकों को निर्णय क्षमता प्रभावित हो सकती है। वहीं कुछ जातकों को निवेश, शिक्षा और धन संबंधी मामलों में रुकावट देखने को मिल सकती है। 27 नवंबर - इस दिन पर शुक्र देव वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। इससे कुछ राशि के जातकों के आर्थिक मामलों में बदलाव आ सकते हैं।
राशि पर क्या पड़ेगा असर -।।।।।।।।।।।।।।।।।।।
मेष राशि - आपको नौकरी और करियर में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है।
वृषभ राशि - वैवाहिक जीवन खुशहार रहेगा। साथ ही कोर्टसंबंधी मामलों में भी राहत मिल सकती है।
मिथुन राशि - कार्यस्थल पर जिम्मेदारी बढ़ सकती है। पार्टनर और फैमिली का सपोर्ट मिलेगा।
कर्क राशि - प्रेम संबंधों में मजबूत आएगी। महत्वपूर्ण काम सफल हो सकते हैं।
सिंह राशि - इस राशि के जातकों को संपत्ति से लाभ मिल सकता है। साथ ही मानसिक शांति का भी अनुभव होगा।
कन्या राशि - इस राशि के जातकों को प्रमोशन मिल सकती है। साथ ही आपके लिए यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
तुला राशि - तुला वालों को नवंबर माह में धन से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन स्वास्थ्य में बेहतर देखने को मिलेंगे।
वृश्चिक राशि - नवंबर के माह में वृश्चिक राशि के जातकों को करियर में सफलता मिल सकती है। 
धनु राशि - इस माह में आपके खर्च बढ़ेगें। वहीं पुराने काम भी पूरे हो सकते हैं।
मकर राशि - मकर राशि के जातकों के लिए ग्रहों के राशि परिवर्तन से आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
कुंभ राशि - कुंभ राशि वालों को इस महीने नौकरी में सम्मान मिल सकता है। 
मीन राशि - नवंबर में होने वाले ग्रह गोचर का मीन राशि के जातकों पर अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आपकी धार्मिक गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सीहोर बकतरा ग्राम के भगवत सिंह चौहान कनाडा में करेंगे रिसर्च

सीहोर(गौतम शाह ) दीपावली का पर्व 20 तारीख को मनाया जाएगा - प.गणेश शर्मा

सीहोर - पालकी पर सवार होकर माता रानी का होगा आगमन , अनिष्ट की आशंका - प.गणेश शर्मा