Posts

Showing posts from July, 2025

सीहोर बकतरा ग्राम के भगवत सिंह चौहान कनाडा में करेंगे रिसर्च

Image
ग्राम बकतरा के भगवत सिंह चौहान कनाडा में करेंगे रिसर्च सीहोर जिले के लिए गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक उपलब्धि-पूर्व शिक्षा मंत्री राजकुमार पटेल सीहोर । सीहोर जिला मुख्यालय की बुधनी तहसील के ग्राम बकतरा निवासी शिक्षक देवी सिंह चौहान के पुत्र भगवत सिंह चौहान ने वर्ष 2011 में शासकीय उच्चतर महाविद्यालय बकरा से कक्षा 12 वीं 88.8 प्रतिशत से उत्तीर्ण कर रीजनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ एज्युकेशन (क्षेत्रीय शिक्षण संस्थान) भोपाल से 2015 मे स्नातक उपाधि (ब.एस.सी.-बीएड) करने के बाद जे.ए.एम कम्पटीशन एग्जाम (जुआईंट एडमिशन टेस्ट फार मास्टर्स)उत्तीर्ण कर आईआईटी गोहाटी से 2017 मे एमएससी भौतिक शास्त्र की उपाधि प्राप्त की।  नेट, गेट, जेस्ट उसके उपरांत  की परीक्षा उत्तीर्ण कर सन 2020 में एचडी हेतु आईआईटी गोहाटी में जुलाई 2025 में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।  कनाडा में देंगे सेवाए ------------- भगत सिंह चौहान अब कनाडा में रिसर्च साइंटिस्ट के रूप में सेवाएं देंगे। पोस्ट डॉक्टरल पोजिशन आफ आईएनआरएस इंस्टिट्यूट कैनेटा ज्वाईन करेगें। पूर्व शिक्षा मंत्री की ओर से बधाई  --------------------- भगत सिंह चौहान क...

सीहोर (गौतम शाह ) वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह को अंतरराष्ट्रीय अध्यात्म ज्योति शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया

Image
संतोष सिंह अंतर्राष्ट्रीय अध्यात्म ज्योति शिखर सम्मान से सम्मानित सीहोर। वैदिक प्रवक्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार संतोषसिंह को भोपाल के गांधीभवन में आयोजित 52वे अंतर्राष्ट्रीय ठाकुरदास खुजनेरी अध्यात्म ज्योति शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया है। गौरतलब है कि हर वर्ष यह प्रतिष्ठित अंर्तराष्ट्रीय व राष्ट्रीय सम्मान अध्यात्मिक विभूतियों शिक्षाविदों,साहित्यकारों तथा समाज सेवियों को प्रदत्त किया जाता है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश के पूर्व मुख्यसचिव एस.सी.बेहार मौजूद थे। देश के 17 राज्यों सहित अन्य देशों की स्वनामधन्य हस्तियों को उनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।इस मौके  पर निर्दलीय प्रकाशन समूह के सूत्रधार कैलाश आदमी सहित समग्र संयोजक प.रमेश व्यास शास्त्री,व्यवस्थापक लीनेन्द्र सिंह मारण,अलकाराज अग्रवाल क्रष्णदेव चतुर्वेदी,मनोज द्विवेदी जीवन मारण,राजकुमारी चौकसे के.सी दुबे,डा.सीमाअग्रवाल प्रिंस अभिशेख अज्ञानी,ब्रजमोहन चौहान सहित अध्यात्म,साहित्य जगत तथा समाजसेवा क्षेत्र की अनेक हस्तियाँ मौजूद थीं। स्वतंत्रता सं सैनानी स्व.ठाकुर ...