सीहोर माधव सेवा आरोग्य आश्रम में सेवा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला
सावन के द्वितीय सोमवार पर केदारशिला का दिव्य अभिषेक, सैकड़ों साधु-संतों की गरिमामयी उपस्थिति
सीहोर। सावन मास के पावन अवसर पर द्वितीय सोमवार को श्री केदारनाथ महादेव मंदिर परिसर स्थित श्री माधव महाकाल आरोग्य आश्रम में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। जहां एक ओर श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ रही थी, वहीं आज प्रकृति ने भी अपनी कृपा बरसाते हुए इंद्रदेव ने गंगाजल स्वरूप वर्षा कर इस पावन आयोजन को और भी दिव्य बना दिया।
इस अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे सैकड़ों साधु-संत, महात्मा एवं गुजरात के जूनागढ़ अखाड़ा से आए नागा साधु एवं महामंडलेश्वर ने केदारशिला का विधि-विधान से अभिषेक किया। अभिषेक के पश्चात अखाड़ा परंपरा के अनुसार खेड़ा नृत्य का भव्य आयोजन किया गया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।कार्यक्रम में कथा व्यास एवं परम गौभक्त पंडित मोहितराम जी पाठक द्वारा सभी संत-महात्माओं का भव्य स्वागत एवं अगवानी की गई। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण "हर हर महादेव" के जयघोष से गूंजता रहा, जिससे सम्पूर्ण क्षेत्र शिवमय हो गया।सावन मास में आयोजित इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से न केवल आध्यात्मिक चेतना का प्रसार होता है, बल्कि समाज में धर्म, संस्कृति और एकता का संदेश भी सुदृढ़ होता है। श्री माधव महाकाल आरोग्य आश्रम व्यवस्थापक ने बताया कि आश्रम में साल भारी इस प्रकार के धार्मिक आयोजन अन्नपूर्णा भंडारे चलते रहते हैं श्री राम गौशाला क्षेत्र में गौ माता की सेवा केदारनाथ मंदिर परिसर में केदार शीला की पूजन से श्रद्धालु की सभी मनोकामना पूर्ण हो रही है और श्री माधव महाकाल आरोग्य आश्रम में निर्धन कन्या विवाह एवं गरीबों का सहयोग किया जाता है
Comments
Post a Comment